पारिवारिक विवाद में महिला ने लगाई फांसी

पारिवारिक विवाद में एक महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला शहर के शमशान घाट मोड़ के समीप की है।
पारिवारिक विवाद में महिला ने लगाई फांसी
बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- पारिवारिक विवाद में एक महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला शहर के शमशान घाट मोड़ के समीप की है। बताया जा रहा है की महिला ने पारिवारिक विवाद में पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली।जिससे उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका श्मशान घाट मोड़ के रहने वाले सुमित पांडेय की पत्नी आरती देवी बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि शाम 5 बजे आरती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली हैं। यह घटना की जानकारी तब हुई जब आरती की सास पूजा कर घर लौट और घर में जैसे ही प्रवेश किया तो देखते ही देखते रह गई। इसके बाद इसकी सूचना अगल-बगल लोगों की दी। वही घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।और आगे की कार्रवाई में जुटी गया।
नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों को के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 10 वर्ष पहले दोनों की शादी लव मैरिज से हुई थी।वही दोनों से एक बेटी भी है।
इसे भी पढ़े :————————
- कोरोना से बचाने के लिए हड़ताली शिक्षक चलायेगे जागरूकता अभियान
- संस्था ने मास्क का वितरण कर सुरक्षा का दिया संदेश




