बेहोशी हालत में मिली किशोरी, बेहतर इलाज के लिए रेफर
पिछले छह माह पूर्व हुए एक 14 वर्षीय बच्ची की अपहरण हुई थी। जो रविवार की देर शाम अपराधियों ने उस बच्ची को बेहोशी हालत में फेंक कर भागने में सफल रहे। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के सगरा गाँव की हैं।
बेहोशी हालत में मिली किशोरी, बेहतर इलाज के लिए रेफर
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ /राजपुर :- पिछले छह माह पूर्व हुए एक 14 वर्षीय बच्ची की अपहरण हुई थी। जो रविवार की देर शाम अपराधियों ने उस बच्ची को बेहोशी हालत में फेंक कर भागने में सफल रहे। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के सगरा गाँव की हैं। जहां सोमवार की सुबह अपहरण की शिकार एक किशोरी को गंभीर स्थिति में बरामद किया गया। गम्भीर स्थिति को देखते हुए किशोरी के बरामद के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया|
दुष्कर्म की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता
इस मामले में किशोरी के पिता राजपुर थाना में केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। किशोरी के पिता ने बताया कि 14 जून 2019 को 14 वर्षीय पुत्री को गांव के ही कुछ लोगों ने पाटीदारों से मिलकर किशोरी का अपहरण कर लिए थे। इसी बीच तमाम प्रकार से खोजबीन के बाद उसका पता कहीं नहीं चला तो राजपुर थाना में घटना की जानकारी दी गई। जनकारी देने के बाद भी राजपुर थाना पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी रही। वही सोमवार को 6 महीने बाद सुबह गांव से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर बेहोशी हालत में बरामद किया गया। किशोरी का हालत गंभीर होने के चलते उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।[metaslider id=2268]
वही अस्पताल सूत्रों से माने तो किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।वही डॉक्टरों ने बताया कि जांच और बच्ची के होश में आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। इस संबंध में बक्सर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी जो भी मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बहुत जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़े :————



