742 वाहनों पर फाइन, 15 व्यक्तियों पर केस
अब तक कुल 742 वाहनों पर फाइन के रूप में 5 लाख 35 हजार 500 रुपया वसूला गया है।
742 वाहनों पर फाइन, 15 व्यक्तियों पर केस
बक्सर अप टू डेट न्यूज़:- जिला पदाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। जिलाधिकारी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 18 मार्च 2020 के बाद विदेशों से यात्रा कर बक्सर जिला लौटने वाले यात्रियों की पूर्ण जानकारी उपलब्ध है। सब लोग को क्वांरटीन में रखा गया है। [metaslider id=2268]
66 लोगों में से 30 का सैंपल लेकर पटना अवस्थित जांच केंद्र पूर्व में भेजा गया था। शेष व्यक्तियों का भी सैंपल लेकर आज पटना भेज दिया गया है। 20 लोगों को होम क्वांरटीन में रखा गया है। सीमा आपदा राहत केंद्र के रूप में संचालित मध्य विद्यालय कृतपुरा में आठ, बिहार पब्लिक स्कूल अहिरौली बक्सर में 62 लोग रह रहे हैं। पंचायतों में क्वांरटीन किए गए लोगों में बक्सर प्रखंड में कुल पांच पंचायतों में 11 व्यक्ति इटाढी प्रखंड के 2 पंचायतों में 10,राजपुर प्रखंड के 3 पंचायतों में 11, चौसा प्रखंड के एक पंचायत में दो व्यक्ति, नवानगर प्रखंड के एक पंचायत में कुल 2 व्यक्तिय तथा सिमरी प्रखंड के एक पंचायत में कुल 5 व्यक्तियों को क्वांरटीन में रखा गया है।
सिर्फ आवश्यक सेवाओं को इनसे मुक्त रखा गया है
जिलाधिकारी ने लॉक डाउन का सख्ती से अनुपालन किए जाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सिर्फ आवश्यक सेवाओं को इनसे मुक्त रखा गया है। राशन के सामानों एवं दवाइयों की ऑनलाइन डिमांड एवं आपूर्ति को अपनाने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। सब्जी विक्रेता को ठेला से सब्जी बेचने को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषिकगणों को अपनी फसल कटाई हेतु हार्वेस्टर को मांगने एवं परिचालन हेतु जिला प्रशासन के तरफ से प्राधिकार पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।
वहीं पुलिस अधीक्षक बक्सर ने संबोधन में जानकारी दी कि अनावश्यक रूप से रोड पर वाहन लेकर निकलने वाले पर सख्ती की जा रही है। अब तक कुल 742 वाहनों पर फाइन के रूप में 5 लाख 35 हजार 500 रुपया वसूला गया है। वहीं लॉक डाउन के उल्लंघन पर सिमरी में तीन व्यक्तियों पर केस, टाउन थाना में दो केस नौ व्यक्तियों पर एवं डुमराँव में एक केस तीन व्यक्तियों पर किया गया है।
इसे भी पढ़े:———————————-
- खांसी और बुखार की जानकारी लेने घर पहुंच रही हैं आशा
- सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के लिए बदली सब्जी मार्केट



