राजपुर में हुए हत्या में एक अपराधी गिरफ्तार

राजपुर में हुए हत्या को लेकर पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर ली है वही अपराधी के द्वारा हत्या कांड में शामिल अन्य पांच साथियों का नाम बताया है| पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है|
राजपुर में हुए हत्या में एक अपराधी गिरफ्तार
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर के नेतृत्व में 15 जून 2019 को हुई हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर ली है।
बताया जा रहा है कि 15 जून 2019 को सुबह में सुनील पाठक एवं सी एस पी के संचालक कृष्ण कांत पाठक उर्फ पिंकू पाठक दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामपुर बाजार गए थे तथा दोनों 12:10 बजे अपना अपना काम बाजार से कर के एवं पी एन बी बैंक से काम कर के मोटरसाइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे।
जैसे ही दोनों प्राथमिक विद्यालय देवी डिहरा से आगे 75 मीटर अपने गांव गोधरा की ओर बढ़े तभी विपरीत दिशा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधीकर्मी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। जिसको लेकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध राजपुर थाना कांड संख्या 128/19 दिनांक 16 जून 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
वही इस कांड के उद्भेदन हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे। विशेष टीम के सदस्यों के द्वारा इस कांड का उद्भेदन हेतु सभी एंगिल से अनुसंधान किया जा रहा था।
इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर 15 मार्च 2020 को नई बाजार बक्सर में छापेमारी कर घटना में शामिल अजय कुमार उर्फ गोरख राम पिता सुदामा राम हकीमपुर इटाढी थाना क्षेत्र के रहने वाले जो वर्तमान में नई बाजार बक्सर में रहता था उसको गिरफ्तार कर पूछताछ किए जाने पर घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य पांच साथियों का नाम बताया। वहीं पुलिस ने उसके साथ घटना में कारित करने वाले एक सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
इसे भी पढ़े :—————————
- शादी का झांसा देकर गुरुजी छात्रा को लेकर हुए फरार
- कोरोना से बचाने के लिए हड़ताली शिक्षक चलायेगे जागरूकता अभियान




