फिर मिले 11 कोरोना मरीज, संख्या पहुँचा 51
जिला में लगातार कोरोना वायरस की चेन बढ़ती जा रही है. जो शुक्रवार को फिर मिले 11 कोरोना मरीज जिसको लेकर 51 मरीजो की संख्या हो गई है|
फिर मिले 11 कोरोना मरीज, संख्या पहुँचा 51
बक्सर अप टू डेट न्यूज़ :- जिला में लगातार कोरोना वायरस की चेन बढ़ती जा रही है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलते जा रहे हैं। जिला के नया भोजपुर कोरोना वायरस का हॉट स्पोर्ट पूरी तरह बन गया है। अब तक नया भोजपुर से 51 मामला सामने आ गया है। वही आज शुक्रवार को 11 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।जिसको लेकर जिला में हड़कंप मच गया है। साथ जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।
आपको बता दे कि बुधवार को एक साथ 12 संक्रमित मरीज मिले थे जिसके बाद आज एक साथ 11 मरीज मिले हैं। जिसको मिला कर जिला में अब तक 51 पॉजिटिव मरीजों की संख्या हो गया है। जिनमे 5 मरीज ठीक भी हुए हैं| जिन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है| शुक्रवार को मिले मरीजो में इनमें पांच महिला और छह पुरुष हैं। जिनमे बच्चों की संख्या छह है।
कोरोना पॉजिटिव में बच्चों की संख्या अधिक है। इनमें एक, 6, 8, 9, 14 और 15 साल के बच्चे हैं। जबकि 17, 21, 25, 32, और 58 साल के लोग भी संक्रमित मिले हैं। सभी नया भोजपुर से मिले पुराने मरीज की ही चेन हैं। इसके साथ ही बक्सर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है। इनमें पांच कोरोना वायरस से मुक्त होकर होम आइसोलेशन पर हैं।
जिला प्रशासन के द्वारा मिली जनकारी के अनुसार 60 सैंपल का रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं उसमें से 11 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। सभी नया भोजपुर के हैं एवं ये उसी परिवार के व्यक्ति हैं जिनके यहां पहले से पॉजिटिव हैं।
इसे भी पढ़े :————————
- घर मे छुपाया था शराब, रात्रि में पुलिस की छापेमारी
- जिला के बाहर से आने वाले लोग प्रशासन को दे सुचना, नही तो होगी कार्रवाई



